उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का पेपर लीक मामले में भर्ती घोटालों के मास्टमाइंड हाकम सिंह को बेल मिल गई है। मुख्य आरोपी हाकम सिंह के अलावा संजीव चौहान को एक मामले में कोर्ट से बेल मिली है। हालांकि, दोनों को जेल में ही रहना पड़ेगा। बताया गया कि पेपर लीक मामले में भर्ती घोटालों के मास्टमाइंड हाकम सिंह पर अभी भी 5 से 6 मामले पेंडिंग हैं। हाकम सिंह और संजीव साल 2016 के वीडीओ भर्ती मामले के आरोपी हैं। STF ने पूरे मामले में 12 आरोपियों को किया अरेस्ट किया है। अभी तक 3 आरोपियों को मामले में मिल बेल मिल चुकी है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली करवाने के मामले में हाकम सिंह मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्त में लिया गया था। इसके बाद से ही हाकम सिंह सलाखों के पीछे हैं। हालांकि, अब एडीजे कोर्ट ने हाकम सिंह को जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बावजूद भी हाकम सिंह सलाखों के पीछे ही रहेगा। इसकी वजह दूसरे मामलों में हाकम सिंह का मुख्य आरोपी होना है। बता दें हाकम सिंह न केवल वीपीडीओ बल्कि दूसरे कुछ मामलों में भी आरोपी है। ऐसे में एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद बाकी मामलों में आरोपी होने के कारण हाकम सिंह सलाखों से बाहर नहीं आ पाएगा।