टनकपुर मैक्स हादसे में दो लड़कियों की गई जान, उफनती नाले में बह गई थी मैक्स; होगी मजिस्ट्रियल जांच

Share

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को ले जा रही मैक्स बरसाती नाले में बह गया। हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। Tanakpur Max Accident जबकि, एक व्यक्ति अभी भी लापता चल रहा है। जबकि, पांच लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बता दे, बीते शुक्रवार को पूर्णागिरी में मैक्स वाहन संख्या UK 05 TA 1206 बारिश की वजह से उफान पर आए किरौड़ा नाले में बह गई थी। जिसकी वजह से 14 वर्षीय किशोरी और 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि, एक स्थानीय व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। जिनमें से चार का उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। एक व्यक्ति अभी भी लापता चल रहा है। चंपावत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस वाहन हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णागिरि आकाश जोशी को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है। प्रथम दृष्टया मैक्स वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। जिसने उफनती नाले को पार करने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल, प्रथम दृष्टया मैक्स वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। जिसने उफनती नाले को पार करने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ. हालांकि, अब जांच के बाद हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी। उधर, इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया है।