जी हां दोस्तो उत्तराखंड का एक यूट्यूबर जिसने खूब नाम कमाया जिसके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं, वो आखिर क्यों इस बार कैमरे के सामने आया तो रो रहा था। जो वीडियो अनुराग डोभाल ने शेयर किया उसने सब को चौका दिया। Youtuber Anurag Doval Viral Video कैमरे के सामने बेहद खूबसूरत दिखने वाली दुनिया, कैमरे के पीछे क्या इतनी क्रूर हो सकती है जैसा कि अनुराग डोभाल बता रहे है। क्यों आखिर अपने माता-पिता परिवार पर लगा दिए अनुराग ने बड़े आरोप। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोरट के जरिए। दोस्तो देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है—यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए रोते नजर आए। वहीं, वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जानिए, आखिर क्या वजह बनी इस खुलासे की? दोस्तो जिंदगी कब किसको किस दौराहे पर खडा कर जाए इसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता है। ऐसी ही कुछ तनाव में चल रही है बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर यूके 7 राइडर बाबू भैया की जिंदगी। राजधानी देहरादून के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर 2 घंटे का वीडियो शेयर करते हुए अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रितिका के साथ छोड़ जाने की बात भी कही है।
वायरल वीडियो में अनुराग बुरी तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं। दोसो आपको बता दूं कि राजधानी देहरादून के भानियावाला के रहने वाले फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर 2 घंटे का वीडियो सांझा किया है। दोस्तो इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में उनकी परेशानी साफ देखने को मिल सकती है उनका कहना है कि यह उनका आखिरी वीडियो है इसके बाद शायद वह गायब हो जाएंगे। दोस्तो बड़ी बात ये कि अनुराग ने अपने परिवार पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर था। इस बीच वह पढ़ाई भी करते और अपना करियर भी बनाने के लिए मेहनत करते थे। अनुराग ने बताया कि वह हमेशा अपनी जरूरत के आगे माता-पिता की जरूरत को ऊपर रखते हैं, लेकिन उन्हें आखरी में टॉर्चर सहना पड़ा। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है वह झूठ है उनके माता-पिता जितने सपोर्टिव दिखते हैं उतने असल में है नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने यह तक कह दिया की माता-पिता उनके इंटर कास्ट मैरिज के खिलाफ थे। दोस्तो इसके अलावा कई राज कैमरे के सामने इस युवा यूट्बूर ने खोल दिए दोस्तो अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी वाइफ रितिका उनकी फेन थी और दो-तीन साल से उन्हें टेक्स्ट कर रही थी, फिर उन्होंने उनका जवाब दिया और बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया लेकिन शादी के ठीक 5 दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया और फिर कहा कि अगर वह आएंगे भी तो खुश नहीं दिखेंगे।
दोस्तो बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल का कहना है कि उनकी शादी में उनके माता-पिता नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारी खुद की थी। अनुराग ने यह भी बताया कि मेरी मौत का जिम्मेदार मम्मी पापा कलम भाई और श्रेया होंगे। मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूँ। अनुराग ने यह भी कह रहे है कि उन्हे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे वह यह फीलिंग दूर करें। अनुराग बताते है कि उन्होंने 5 दिन से कुछ खाया नहीं है उनका दिमाग एकदम खत्म हो चुका है। दोस्त अनुराग डोभाल से उनके परिवार ने सारी संपत्ति हड़प ली है, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी दूसरों के बहकावे में आकर उन्हे छोड़कर चली गई है। अनुराग ने कहा कि मेरे जाने के बाद मम्मी पापा श्रेया बहुत सी चीज़ें कहेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका कहीं लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया अनुराग ने कहा कि काश रितिका तुम मुझ पर भरोसा करती काश तुम मेरे साथ खड़ी रहती। उनका कहना है कि रितिका को कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के साथ लॉयल नहीं थे। अनुराग बोले मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ हमारी इज्जत के लिए लड़ो। अनुराग ने यूट्यूब वीडियो पर अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सएप मैसेज भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने अपने भाई कलम पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी तक दी है तो दोस्तो हजारों फॉलोअर्स और चमकती हुई सोशल मीडिया की दुनिया के पीछे छिपे दर्द को यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने इस वीडियो में दुनिया के सामने रखने की कोशिश की है। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है और असल विवाद क्या है, यह तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। फिलहाल अनुराग का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी सलामती और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं।