प्रदेश सरकार उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में टिहरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च के बीच उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी द्वारा “हिमालयन O2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी झील उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं का केंद्र है। इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्राप्त होगा. “हिमालयन O2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल” में विभिन्न सांस्कृतिक, साहसिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी कला, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह आयोजन टिहरी को एक प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players