उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस पूर्व IPS को मिली UKSSSC की कमान, कड़क मिजाज अफसरों में है गिनती

Share

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। पूर्व IPS अधिकारी गणेश मार्तोलिया को UKSSSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  गणेश मार्तोलिया की गिनती बेहद ईमानदार छवि और कड़क मिजाज अधिकारियों में होती है। उत्तराखंड के राज्यपाल ने आज UKSSSC अधिनियम, 2014 की धारा -7 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया। इसके तहत रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। आपको बता दें कि UKSSSC में दनादन भर्ती परीक्षाओं में धांधली की खबरें सामने आई थी। आपको बता दें कि एस राजू के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।  कई लोग UKSSSC भर्ती घोटाले गिरफ्तार हुए थे। मामले की जांच अभी तक चल रही है और माना जा रहा है कि कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।