उत्तराखंड में अनोखी शादी: बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हनिया लेने पहुंचा फौजी दूल्हा

Spread the love

इन दिनों पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हो रही है। इस बीच, कहीं आम जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो कहीं लोग इस मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। Uttarkashi snowfall viral wedding इस बीच उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। शादी की खुशियों में बर्फबारी चार चांद लगा रही है। बर्फबारी ने माहौल से साथ ही मौसम को भी खुशनुमा बना दिया है। ये शानदार तस्वीरें उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक की हैं। मोरी ब्लॉक के हड़वाडी गांव में नवीन चौहान की शादी थी। नवीन चौहान की बारात बर्फबारी के बीच फंस गई।

इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। 2 फीट तक बर्फ जमी थी। जिसके कारण बारातियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, मगर इसके बाद भी बाराती बर्फबारी का आनंद लेते नजर आये। शादी समारोह में दूर दराज हिमाचल प्रदेश के डोडरा कवार से भी लोग आए थे। जो अपने वेश भूषा और पहाड़ी कल्चर को दिखाते हुए नृत्य करते दिखे। इस बीच सभी ने दूल्हा दूल्हन को आशीर्वाद दिया और इस खास शादी के गवाह बने। नवीन चौहान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के निवासी हैं, वर्तमान में नवीन चौहान इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बर्फबारी के बीच बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।