Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा सीट पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन

Spread the love

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए हैं। Mahendra Bhatt Elected Unopposed to Rajya Sabha MP उन्होंने निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया है। जिसके साथ एक बार फिर राज्य सभा की तीनों सीटें फिर से भाजपा के खाते में आ गई हैं। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि भट्ट ने राज्यसभा पद के लिए 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। आज उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है।

इस सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हुआ है। जो कि पौड़ी गढ़वाल से आते हैं और ब्राह्रमण चेहरा हैं। महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं और वो भी ब्राह्रमण चेहरा हैं। इस तरह भाजपा ने सारे समीकरण को साधते हुए महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। ये भी माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व नहीं था, ऐसे में भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को लाया जाएगा। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा पहुंचने के बाद अब भाजपा लोकसभा सीटों के समीकरण और जरूरत पड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए समीकरण बिठाने की कोशिश करेगी।