उत्तराखंड: शौच के लिए गई महिला को आदमखोर ने बनाया निवाला, संघर्ष के बाद बरामद हुआ शव

Spread the love

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। कभी सिर्फ जंगलों तक सीमित रहने वाले वाले वन्य जीव अब इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। Tiger attacks on woman in khatima ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से आ रहा है। जहां बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला उपवन प्रभाग के सतपुड़ा गांव से सटे जंगल में शौच के लिए गई थी। जहां बाघ ने महिला पर हमला किया और उसे खींचकर जंगल के अंदर तक ले गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिवार और गांव वालों हुई तो इसकी सूचना पुलिस को वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर सुरई रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी जब जंगल में गए तो उन्होंने देखा कि बाघ महिला के शव के साथ बैठा है।

इसके बाद कई बार हवा में फायर किए तब बड़ी मुश्किल से महिला के शव को बरामद किया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वो स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। तराई पूर्वी उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तड़के सुबह हमें सूचना मिली कि सुरई रेंज के अंतर्गत आने वाले सतपुड़ा ग्राम में बाघ के द्वारा एक महिला को अपना शिकार बनाया गया है जिस पर हमारे द्वारा तुरंत वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया जहां काफी संघर्ष के बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी जंगली क्षेत्र में अकेले न जाने एवं जाते समय सतर्कता बरतने हेतु कहा गया है।