देहरादून के इस इलाके में फैला डायरिया, 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Spread the love

खुडबुडा और कांवली रोड पर गंदे पानी की आपूर्ति होने एवं उसे पीने से बच्चों को डायरिया हो गया है। शनिवार को यहां से 15 बच्चों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी बच्चों की हालत सामान्य बनी है और विशेषज्ञों की टीम बच्चों के उपचार में ल

494 खुड़ुबुड़ा, शिवाजी नगर, पुलिस चौकी शिवालिक रोड कांवली रोड के बच्चे रहने वाले हैं। बाल रोग विभाग में एचओडी डा. अशोक कुमार, डा. तन्वी सिंह, डा. आयशा इमरान, डा. विशाल कौशिक की टीम बच्चों का उपचार कर रही है। डा. अशोक के मुताबिक सुबह से शाम तक बच्चे भर्ती हुए हैं। इनमें दो से सत्रह साल तक के बच्चे शामिल है। जब बच्चे आए थे तो कुछ की हालत गंभीर थी, उपचार के बाद सामान्य स्थिति हो गई है।

उल्टी, दस्त की समस्या सभी को बनी हुई है। उधर, स्थानीय पार्षद विशाल कुमार का कहना है कि कई दिन से गंदे पानी की समस्या बनी है। जिसे दूर कराया गया है। लेकिन जो गंदा पानी आया, उससे बीमारी हो गई है। उनका खुद पेट खराब हो गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित के मुताबिक आईडीएसपी की टीम ने 15 लोगों के सैंपल इलाके से लिये हैं। मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखे हैं।

कांवली रोड पर पुलिस चौकी के पास वाली गली में पिछले तीन चार दिन से गंदे पानी की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारी स्थानीय पार्षद विशाल कुमार के साथ लगातार निरीक्षण पर रहे। एई राघवेन्द्र डोभाल ने बताया कि इस इलाके में 494 खुड़ुबुड़ा और शिवाजी नगर कांवली रोड की पानी की टंकी से पेयजल सप्लाई होता है। कुछ दिन पहले मुख्य रोड पर मलबा डालते समय किसी वाहन से पानी की लाइन के वाल्व को तोड़ा जरुर था। लेकिन यह सिर्फ एक दो दिन पुरानी लीकेज थी। जिसे ठीक कर दिया गया था। इसके अलावा कहीं भी लाइन में लीकेज नजर नहीं आई।

पानी भी चेक करवाया गया तो पानी में कोई गड़बड़ी नहीं दिखी। कुछ जगह सीवर लाइन की सफाई भी करवाई गई। डोभाल ने बताया कि ये इलाका बिंदाल नदी से लगा हुआ है। दो साल पहले भी गंदे पानी की शिकायत सामने आई थी। लेकिन वह सिर्फ घरों के आसपास गंदगी जमा होने से दिक्कत हुई थी। वह गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को लगातार क्षेत्र में बारिकी से पेयजल सप्लाई की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।