देहरादून एक बार फिर से अपराध से दहली है। 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में एक शख्स को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश में जुटी हुई है। Dehradun Arjun Sharma Murder Case हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players