उत्तराखंड: खेल विश्वविद्यालय बनाने की कवायद तेज, खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Spread the love

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रदेश में प्रस्तावित “प्रथम खेल विश्वविद्यालय” परिसर के चयनित भूमि Uttarakhand Sports University हस्तान्तरण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ गतिमान कार्यवाही, आगामी कार्य योजना, प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की भूमि हस्तान्तरण के संबंध में अवगत कराया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।साथ ही सीए लैंड के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सीए लैंड के अन्य विकल्पों को ढूंढा जाए।

साथ ही खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 100 एकड़ भूमि यदि उधमसिंह नगर,नैनीताल जनपद में प्राप्त होती है तो उस दिशा में भी कार्य करें। वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा सरकार का प्रयास है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले ही खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से करवा कर उसका निर्माण कार्य शुरू कर दें। इस दिशा में तेज गति से काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है यह बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा इसका फायदा राज्य के युवाओं को मिलेगा। खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद इस विश्वविद्यालय में अनेक तरह की खेल गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।