होली को लेकर उत्तराखंड वन विभाग ने उठाया कदम, वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द

होली में हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

Share

होली के जश्न के दौरान शिकारियों और कई कुख्यात गिरोहों के अतिसंवेदनशील दक्षिणी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र से घुसने की आशंका ज्यादा रहती है। Holidays of forest workers cancelled on Holi ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए विभाग के फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। केवल अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही वन मुख्यालय ने राज्य की सीमाओं पर गहन चौकसी के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जाते रहते हैं, लेकिन होली पर हरिद्वार से सटे वन क्षेत्रों के निकट जश्न की आड़ में हुड़दंगी में उपद्रव मचाते हैं। साथ ही इस जश्न की आड़ में वन्यजीव तस्कर जंगलों में घुसकर शिकार करने फिराक में भी रहते हैं। इसको लेकर हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे गश्त की जा रही है। अधिकारियों की ओर से रेंज स्तर पर भी गश्ती टीमों का गठन किया गया है। टीम हर आने-जाने वाले की निगरानी की जा रही है। विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।