उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 की घोषणा, इस बार लिस्ट में हैं 5 बड़े नाम

Spread the love

उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए नामों की घोषणा हो चुकी है। इस बार उत्तराखंड गौरव सम्मान उन प्रबुद्ध हस्तियों को दिया जा रहा है जिन्होंने साहित्य लेखन देश की रक्षा फिल्म और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। इस बार उत्तराखंड गौरव सम्मान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कवि लेखक गीतकार एवं वर्तमान में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी , भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत, कवि लेखक एवं गीतकार रहे स्वर्गीय गिरीशचंद्र तिवारी और साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे स्वर्गीय वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 प्रदान किया जाएगा। स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत स्वर्गीय गिरीश चंद तिवारी और स्वर्गीय वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी पुलिस का हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। स्वर्गीय गिरीश चंद तिवारी ने उत्तराखंड आंदोलन मैं अहम भूमिका निभाई थी। उनके लिखे गीत आज भी पहाड़ के लोग गुनगुनाते हैं। वीरेन डंगवाल एक प्रबुद्ध पत्रकार और लेखक रहे हैं।