होली के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के मौसम का मिजाज बदलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आन वाले दिनों में पर्वतीय अंचलों में तापमान बढ़ सकता है। Uttarakhand Weather Forecast देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 ददनों के दौरान उत्तराखंड राज्य के कई स्थानों में अधिकतम तापमान में धीरे- धीरे 1–2°C का इजाफा होने की संभावना है जबकि उत्तराखंड के मैदानों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पर्वतीय अंचलों में सामान्य से काफी अधिक बने रहने का अंदेशा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आठ मार्च से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और पहाड़ों में हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।
बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह और शाम ठंड बरकरार है। दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में शुष्क हवाओं और तेज धूप से गर्मी लोगों की परेशानियों को बढ़ाएगी। इस सीजन पर्याप्त बारिश ना होने से किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है, फसलों को पर्याप्त पानी ना मिलने से पैदावार पर असर पड़ सकता है। जिसका असर किसानों पर पड़ सकता है। प्रदेश में बीते दिन कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने से धूप की तपिश कम देखने को मिली लेकिन बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इस साल भले मानसून की बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया और प्रदेश के कई हिस्सों में आपदा भी आई। लेकिन पोस्ट मानसून की बारिश में आई गिरावट तापमान में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण है।