उत्तराखंड: रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, खोजबीन में जुटी पुलिस

बागेश्वर में शुक्रवार को रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही बुजुर्ग को कूदते हुए देखा उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Share

उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। Former Soldier Committed Suicide पुलिस ने पूर्व सैनिक को उफनाती नदी सरयू में सारे दिन खोजने का प्रयास किया, लेकिन अभी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरौड़ा गांव के रहने वाले 62 साल के हरीश चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी ने शुक्रवार देर शाम को सरयू नदी में गिर गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। क्योंकि वो बीते लंबे समय से अवसादग्रस्त चल रहे थे। पूर्व सैनिक हरीश चंद्र जोशी के बहने की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन में शुरू की। लेकिन देर शाम तक भी हरीश चंद्र जोशी का कुछ पता नहीं चल पाया। हरीश चंद्र जोशी अपनी बुजुर्ग मां के साथ गांव में रहते थे। हरीश चंद्र जोशी की बेटी डॉक्टर है और बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है। हरीश चंद्र जोशी की पत्नी राजस्थान में रहती है, वहां पर उनका अपना मकान है। बताया जा रहा वह काफी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रहे थे।