उत्तराखंड SDRF जवान ने रचा कीर्तिमान, नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को किया फतह

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली (6190 मीटर), जोकि अलास्का प्रदेश मे स्थित है, को सफलतापूर्वक आरोहण कर देश के साथ उत्तराखंड पुलिस व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Share

उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने कीर्तिमान रच दिया है। Uttarakhand SDRF Rajendra Nath राजेंद्र सिंह नाथ ने नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को फतह कर लिया है। माउंट देनाली के सफलतापूर्वक आरोहण के बाद सेनानायक,एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने राजेन्द्र को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा राजेन्द्र नाथ एसएफआरएफ के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बता दें 13 जून को दिल्ली से हवाई यात्रा शुरू करने के बाद राजेन्द्र नाथ फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) होते हुए अमेरिका के अलास्का स्टेट में लास्ट रोड हेड टॉकीटना पहुंचे। जहां विश्राम के बाद इन्होंने पैदल यात्रा शुरू की। राजेन्द्र नाथ ने बताया कई दिन पैदल यात्रा के बाद 23 जून को सुबह 11 बजे वे समिट कैम्प से माउंट देनाली को फतह करने के लिए निकले।

माइनस 25-30° तापमान के बीच बर्फ़ीली हवाओं और अन्य बाधाओं को पार करते हुए 12 घण्टे लगातार ग्लेशियर पर चढ़ाई करने के बाद रात्रि 11 बजे (भारतीय समयानुसार दिनांक 24 जून, दिन के 12:30 बजे) इन्होंने इस चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। राजेन्द्र नाथ पहले भी अनेक कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पिछले सालो में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।