उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

आज 24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में CM Dhami paid tribute to martyred agitators उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड को ‘विकल्प रहित संकल्प’ के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार राष्ट्रपति देहरादून पहुंची हैं। राष्ट्रपति परेड में शामिल हुई हैं। आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के लिए बनाई गई प्रवर समिति आज विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट भी सौंप देगी। उत्तराखंड राज्य गठन में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयो की एक बड़ी भूमिका रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश से अलग एक पर्वतीय राज्य बड़े ही संघर्षों के बाद मिला था। एक अलग राज्य के लिए 42 आंदोलनरियों ने अपनी शहादत भी दी है। मुख्य रूप से एक अलग पर्वतीय राज्य बनाने की अवधारणा यही थी कि प्रदेश के जल, जंगल और जवानी का बेहतर ढंग से उपयोग हो सके।