Dehradun: महामहिम के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, ज्वैलरी शोरुम में फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती

गुरुवार को देहरादून स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया है।

Share

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया है। Theft in Dehradun Reliance jewelery showroom दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। गुरुवार को देहरादून स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में चार से पांच बदमाश दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे। बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया है। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे चलते देहरादून में पहले से ही हाई अलर्ट पर है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है, जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल स्पेशल टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं।