ऐसा क्या हआ कि 60 साल के अधेड़ की गोली मारकर कर दी हत्या?

Spread the love

नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर में 60 वर्षीय जगीर सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी बनगंवा, खटीमा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जगीर सिंह ध्यानपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। मंगलवार की रात्रि में जगीर सिंह को गोली मार दी। घायल को रात में सीएचसी नानकमत्ता लाये। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर किसी ओर से नहीं दी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।