Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में कोहरे के यलो अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड में नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है, लेकिन शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। Uttarakhand Weather Today मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों में बेहद ज्यादा कोहरे की संभावना व्यक्त की है। भविष्यवाणी के अनुसार उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कई क्षेत्रों में बहुत ज्यादा कोहरा छाया रहेगा। इसका सीधा असर सामान्य जनजीवन पर होगा। मौसम विभाग ने ज्यादा कोहरा होने के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान विजिबिलिटी के कम होने के चलते यातायात के दौरान विशेष एहतियात रखने के लिए भी कहा गया है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन शनिवार से पर्वतीय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है और मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर दिखाई देगा। इन दोनों शुष्क मौसम के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली हुई है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों कोहरे का प्रकोप बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला वाहन चालकों के लिए परेशानी दुश्वारियां खड़ी कर रहा है। कोहरे से कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ रहा है। सड़क मार्ग का यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ हवाई सेवा पर भी इसका असर पड़ रहा है।