Uttarakhand Weather: हल्की धूप ने दी ठंड से राहत, पहाड़ों पर पाला गिरने का येलो अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड में हल्की धूप और शुष्क मौसम ने प्रदेशवासियों को ठंड से राहत दी है। 25 जनवरी को मतगणना के दिन भी आसमान साफ रहने के आसार हैं। Uttarakhand Weather News Today ऐसे में प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम शुष्क बने रहने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 वर्षों में जनवरी महीने में सबसे कम ठंड रही। इससे पहले वर्ष 2021 में जनवरी के पहले पखवाड़े में पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग की ओर से राज्य के ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि 25 जनवरी यानी आज से राज्यभर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 3000 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में दिन में गर्माहट का एहसास हो रहा है। सुबह-शाम जरूर कहीं-कहीं ठिठुरन बनी रही, लेकिन दिन में सूरज की तपिश में गर्माहट महसूस की गई।