उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में नए साल पर मिलेगी बारिश व बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे के यलो अलर्ट

Spread the love

नए साल का जश्न उत्तराखंड में मनाने की प्लानिंग कर रहे पर्यटकों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बड़ी उम्मीदें लेकर आया है। snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में नए साल पर मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में कुछ पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। गढ़वाल मंडल के दो जिलों उत्तरकाशी और चमोली में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जनपद बारिश और बर्फबारी से प्रभावित रह सकता है। इस दौरान इन जनपदों में आसमान में बादल छाए रहने का भी अनुमान है। इसके अलावा आसपास के जनपदों में भी मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों कोहरे का प्रकोप बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला वाहन चालकों के लिए परेशानी दुश्वारियां खड़ी कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर सहित आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है, जिसका असर दिन के समय तापमान पर भी पड़ सकता है। सुबह और शाम के वक्त तापमान में काफी कमी रहेगी, जबकि दिन के समय बादल छाए रहने के कारण भी अधिकतम तापमान में कुछ कमी रह सकती है। घने कोहरे के कारण देहरादून में जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण इंडिगो की शाम बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रद्द हो गई।