मौसम अपडेट: उत्तराखंड अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पहाड़ पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। आज दो जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर और चंपावत के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना बताई है। जबकि अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भारी नुकसान हो रहा है। चिन्यालीसौड़ गंगोत्री हाईवे पर टिहरी झील के बढ़ते जल स्तर के कारण हाईवे का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। टिहरी झील के बढ़ते जलस्तर के कारण चिन्यालीसौड़ में टैक्सी स्टैंड के पास हाईवे पर भूकटाव होने लग गया है।