उत्तरकाशी: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है दरअसल चारधाम यात्रा के चलते निरंतर गाड़ियों की आवाजाही हादसे का शिकार हो रही है। ऐसे ही मामला उत्तरकाशी से सामने आ रहा है। जहां रविवार देर रात को तीर्थयात्रियों का एक टैपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो तीर्थयात्री की मौत हुई है तथा 13 घायल हुए हैं। वाहन चालक सहित 13 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपांग के पास 12.30 बजे गंगोत्री से हर्षिल की ओर आ रहा था गंगोत्री धाम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोपांग आइटीबीपी कैंप के निकट टैपो ट्रेवल अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तेरह लोग घायल हुए। घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच पुलिस और सेना ने खोज-बचाव अभियान चलाया। खोज बचाव टीम ने घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घटना में अलका बोटे पत्नी डा. वेकेटेश बोटे निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और माधवन निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र की मौत हुई है। वहीं घायलों में से दो तीर्थयात्रियों स्थिति गंभीर बनी हुई है। अर्नव पुत्र डा. अनुप्रिया व वैशाली पत्नी प्रवीण को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में अलका बोटे पत्नी डा. वेकेटेश बोटे निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और माधवन निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र की मौत हुई है।