उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार..मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठिठुरन

Spread the love

उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में पहाड़ों का तापमान माइनस में पहुंच जाएगा। Uttarakhand Weather Update 12 Dec लोग सुबह शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दिन के समय धूप सेंक रहे है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे वाहन सुबह और शाम के समय लाइट जलाकर चल रहे हैं और वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, इस सीजन में यानी 1 अक्टूबर से लेकर आज तक 34 फीसदी बारिश कम हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार, उधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों में कोहरा छाया रहेगा। आने वाले समय में फिलहाल घने कोहरे के आसार कम है, क्योंकि जब तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिलेगा, तब तक घने कोहरे की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बीते साल भी विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय जिलों में नवंबर व दिसंबर में बहुत कम बर्फबारी देखने को मिली थी। 12 दिसंबर को अगर पर्वतीय जिलों में विंटर बारिश के अच्छे आंकड़े दर्ज किए गए तो यह बर्फबारी के लिए अच्छा होगा। इससे ग्लेशियर रीचार्ज होने के साथ नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा। उसका सीधा असर आने वाले दिनों के तापमान पर पड़ेगा।