उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Spread the love

उत्तराखंड में पांच दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं, जिससे लोगों को सूखी ठंड से निजात मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच दिसंबर से उत्तराखंड का मौसम बदल सकता है, जिसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के संभावन हैं। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने के भी आसार है। इस बदलाव का असर राज्य के मैदानी और पर्वतीय दोनों इलाकों में दिख सकता है। हो सकता है कि इस बदलाव के साथ दिन-रात में तापमान में बड़ा अंतर रहे और कई इलाकों में पाला या कोहरा भी छा जाए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 5 दिसंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। इन जिलों में दो गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में स्थित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिला बारिश और बर्फबारी का गवाह बनेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की शुरुआत 5 दिसंबर को शुष्क और ठंडी होगी। मैदानी इलाकों में सुबह का तापमान 5–8°C के आसपास रह सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में तापमान 2–4°C तक गिरने की संभावना है। पाले या कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और सड़कों पर पाला जमने की चेतावनी है।