राहुल गांधी और कांग्रेस से अनुकृति ने क्या पूछ लिया? | Uttarakhand News

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं रावत ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। मीडिया को दिए अपने ताजा बयान में अनुकृति ने महिला सम्मान के बेहद संवेदनशील मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल और राहुल गांधी की “सिलेक्टिव पॉलिटिक्स”  को आड़े हाथों लिया। अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वह राहुल गांधी के कुछ बयानों से सहमत तो हैं, लेकिन उनका सीधा सवाल यह है कि महिला सम्मान के मुद्दों पर कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच इतनी सिलेक्टिव (चुनिंदा) क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के अंदर कांग्रेस पार्टी के ही एक सांसद (MP) पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस से तीखा सवाल पूछते हुए कहा, “क्या आप ऐसे व्यक्ति को संरक्षण देते हैं? क्या कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों का बचाव कर रही है?”