Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बुधवार चार मई को भी राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन के समय सतही हवाएं तेज चलने की आशंका है।