बाबू भैया, सौरभ जोशी पर भारी Piyush Purohit का उत्तराखंड प्रेम | Uttarakhand News

Share

पीयूष पुरोहित ये नाम ऐसा है… जिसने जब दुनिया को उत्तराखंड की बात बताई… तो PM मोदी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए
उत्तराखंड का रहने वाला, उत्तराखंड की बात सुनाने वाला… पीयूष पुरोहित को दिल्ली ने दिल से किया स्वागत तो हर किसी के जेहन में आया यही सवाल
पीयूष ने ऐसा क्या किया… मोदी से लेकर धामी हर किसी की जुबां पर पीयूष पुरोहित का ही है नाम

8 मार्च का दिन था… सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे… और उनके सामने खड़ा उत्तराखंड का एक लड़का… जिसका नाम पीयूष पुरोहित है… पीएम मोदी के हाथ पीयूष पुरोहित ने जैसे ही अवॉर्ड लिया… वैसे ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर यहां के लोगों की जुबां पर पीयूष आ गया… सब यही कहने लगे पीयूष तो अपने इलाके का लड़का है… उत्तराखंड का रहने वाला है उत्तराखंड की बात सुनाता है… उत्तराखंड के दिल में क्या है… ये बातकर एक तरह से पीयूष पुरोहित अब दुनिया में छा रहा है… ऐसे में आप सबके जेहन में ये सवाल आया होगा… आखिर पीयूष ने अपनी प्रतिभा से क्या कमाल दिखाया… जिसकी वजह से से बीते रोज दिल्ली में पीएम मोदी ने चमोली के रहने वाले पीयूष पुरोहित को भी ‘Best Nano Creator Award’ से सम्मानित किया…
पीयूष पुरोहित चमोली बमोथ गांव के रहने वाले हैं… पीयूष पुरोहित अभी देहरादून से पढ़ाई कर रहे हैं… वो डीएवी कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं… पीयूष पुरोहित के पिता नागेंद्र पुरोहित अग्रेंजी के प्रवक्ता हैं. पीयूष पुरोहित की मा गृहणी हैं…पीयूष पुरोहित की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड भी गौरवान्वित कर रहा है… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीयूष पुरोहित को ‘Best Nano Creator Award’ मिलने पर खुशी जताई है. सीएम धामी ने पीयूष पुरोहित को बधाई दी… उन्होंने पीयूष पुरोहित के प्रयासों की सराहना की… सीएम धामी ने पीयूष पुरोहित युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम करेंगे… उन्होंने कहा युवाओं के अपनी लोककला और संस्कृति को बचाने के लिए आगे आना चाहिए… सीएम धामी के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पीयूष पुरोहित को बधाई दी है… महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीयूष पुरोहित के उज्जवल भविष्य की कामना की. ..महेंद्र भट्ट के साथ ही कई नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ता भी पीयूष पुरोहित की उपल्ब्धि से खुश हैं… सभी ने पीयूष पुरोहित के नवाचारों को जमकर सराहा….
पीयूष पुरोहित उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हैं… पीयूष पुरोहित वीएफएक्स के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति को एक कलेवर के साथ लोगों के सामने रख रहे हैं… उनकी इस क्रिएटिविटी से पीएम मोदी भी प्रभावित दिखे… पीएम मोदी ने पीयूष पुरोहित से उनके काम को लेकर भी बात की…चमोली के बैरासकुंड के रहनेवाले पीयूष पुरोहित को छोटी उम्र से ही ग्राफिक्स डिजाइनिंग और एडिटिंग का शौक रखते हैं… लेकिन पीयूष ने परंपराओं को तकनीक से जोड़कर बड़ा काम किया है… दरअसल पीयूष ने उत्तराखंड की परंपराओं, त्योहारों और ऐसे स्थानों को जिनके बारे में कम लोग जानते हैं, उन्हें अपने व्लॉग के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचाया… पांडव लीला, रामलीला, चक्रव्यूह मंचन पर बनाई गई उनके वीडियो औररील्स इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं…
आपको बता दें कि 8 मार्च को पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शिरकत की… इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों के कंटेट क्रिएटर्स को सम्मानित किया… पीएम मोदी ने देशभर से आये सभी क्रिएटर्स से मुलाकात भी की… इस दौरान पीएम मोदी ने 23 लोगों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया… नैनो क्रिएटर अवार्ड प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीयूष को बधाई दी और उनके अनुभवों को जाना… पीयूष ने कहा कि उन्होंने पहाड़ की परंपराओं और त्योहारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की और इसे बहुत लोगों ने पसंद किया है… हमारे जिन त्योहारों के बारे में कम लोग जानते हैं अब वो गीत ज्यादा लोगों तक पहुंच रहे हैं… बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ पीयूष के ट्रैक पर बनाए वीडियो खासे पसंद किए गए