बागेश्वर कॉलेज में चुनाव से पहले बवाल!ABVP-NSUI भिड़े, छात्र नेता घायल! | Uttarakhand News

Spread the love

बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसमें एक छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हिंसक झड़प राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर) में उस समय हुई जब दोनों गुटों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे और धारदार हथियार चल गए। इस मारपीट में NSUI कार्यकर्ता और बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र प्रेम दानू के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहाँ उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव फैल गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल छात्र नेता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि परिसर का माहौल बिगाड़ने के लिए बाहर से उपद्रवियों को बुलाया गया था। वहीं, NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।