राजावाला में हरक सिंह रावत का बड़ा बयान!BJP को वोट न देने की अपील, जमकर लगे नारे! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने राजावाला में आयोजित एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट न देने की खुली अपील की है। जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने वर्तमान सरकार पर तीखे हमले बोले और उनके समर्थकों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और 50 प्रतिशत तक कमीशनखोरी का बोलबाला है, जिसने प्रदेश के विकास को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पेपर लीक मामलों, महिला उत्पीड़न और चुनावी गड़बड़ियों का मुद्दा उठाकर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।