हर की पौड़ी के सामने स्थित वीआईपी घाट पर भारतीय किसान यूनियन (अनाज क्रांति) द्वारा आयोजित किसान महाकुंभ में महिला डांसरों के फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देने और कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा नोट उड़ाने के वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं। Haridwar Kisan Mahakumbh कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों पर मंथन बताया गया था, लेकिन मंच पर हुए मनोरंजन कार्यक्रम ने बहस छेड़ दी है। आयोजन स्थल से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। कुछ लोग डांस के दौरान महिला कलाकारों पर नोट उड़ाते भी नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। कार्यक्रम हर की पौड़ी के सामने स्थित वीआईपी घाट पर हुआ। जो कि हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र हैें। हालांकि आयोजन करने वाले समर्थकों का कहना है कि ये केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति थी।