यूपीसीएल को मिला नया एमडी!पी.सी. ध्यानी ने संभाली कमान | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को नया नेतृत्व मिल गया है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक रहे पी.सी. ध्यानी ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। लगभग चार दशक के अनुभव के साथ पदभार संभालते ही उन्होंने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता यूपीसीएल को उपभोक्ता-केंद्रित, तकनीक आधारित और आर्थिक रूप से मजबूत बिजली वितरण कंपनी के रूप में स्थापित करना होगी। उन्होंने अधिकारियों को बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, राजस्व संग्रहण में सुधार, बिलिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।