उत्तराखंड में 4 IPS के तबादले, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले; देखें पूरी लिस्ट

गुरुवार को पुलिस महकमे में चार बड़े तबादले और पोस्टिंग हुई हैं। देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।

Share

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हो सकती है। Transfer of several IPS officers in Uttarakhand इसीलिए उससे पहले राज्य में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस महकमे में चार बड़े तबादले और पोस्टिंग हुई हैं। देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया। विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है। लोकेश्वर सिंह अभी तक पिथौरागढ़ जिले के एसपी थे। एक तरह से ये लोकेश्वर सिंह का प्रमोशन है।

चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का भी ट्रांसफर हो गया है। रेखा यादव को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वो लोकेश्वर सिंह की जगह पिथौरागढ़ पुलिस की कप्तान होंगी। पिथौरागढ़ सीमांत जिला है। इसकी सीमा पड़ोसी देश नेपाल से लगती हैं। इसलिए माओवादियों और तस्करी के लिहाज से पिथौरागढ़ जिला संवेदनशील माना जाता है। रेखा यादव की जगह सर्वेश पंवार को चमोली का पुलिस अधीक्षक यानी एसपी बनाया गया है। सर्वेश पंवार अभी तक एसपी ट्रैफिक देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसी संभावना है कि उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक-दो दिन में और भी तबादलों की लिस्ट आ सकती है।