Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक सताएगी गर्मी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में गुरुवार को आसमान साफ हो गया और सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में इजाफा हुआ और 24 घंटे के भीतर अधिकतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

Share

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने की भी आसार हैं। Uttarakhand Weather Forecast today  मौसम विभाग की मानें तो राज्य में कहीं भी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश भर में अच्छी धूप निकलने से इसका तापमान पर भी असर दिखाई देगा। सभी जगह सुबह के समय अच्छी धूप देखने को मिली है। इसका सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि पिछले एक हफ्ते में राज्य में कहीं भी अच्छी बारिश या बर्फबारी नहीं देखने को मिली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। साथ ही मैदानी जनपदों में भी आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आज शुक्रवार से अब मौसम पूरी तरह से साफ होने जा रहा है।

ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं। दून में चटख धूप तपिश बढ़ाने लगी है। बीते बुधवार को बादलों की आंख-मिचौनी होती रही, लेकिन कहीं भी वर्षा नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार को आसमान साफ हो गया और सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में इजाफा हुआ और 24 घंटे के भीतर अधिकतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।