Harsh Chhikara को करारा जवाब | Rishikesh | Haridwar | Tourist Incident | Uttarakhand News

Spread the love

क्या किसी राज्य की पहचान किसी और राज्य के लोगों के भरोसे चलाई जाती है? या फिर यह सिर्फ एक भड़काऊ बयान है जो सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है? हरिद्वार-ऋषिकेश को लेकर हरियाणा के हर्ष छिकारा के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। “हरियाणा वाले चलाते हैं हरिद्वार-ऋषिकेश का चूल्हा” और “एक साल में ठिकाने आ जाएंगे ये लोग” जैसे शब्दों पर अब सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस बयान को लेकर उत्तराखंड में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या धार्मिक नगरीयों की गरिमा पर इस तरह की टिप्पणी सही है? पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट में आपको आपको बताउंगा। दोस्तो ऋषिकेश: Rishikesh में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ हुई मारपीट का मामला अब सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बन गया है। घटना के बाद हरियाणा के चर्चित यूट्यूबर हर्ष छिकारा ने वीडियो जारी कर उत्तराखंड के लोगों और स्थानीय भीड़ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, तीन दिन पहले ऋषिकेश के काले की ढाल इलाके में स्थानीय लोगों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा से आए युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। आरोप है कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में हर्ष छिकारा ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा से आने वाले पर्यटकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों को हरिद्वार और ऋषिकेश जाना बंद कर देना चाहिए।

दोस्तो यूट्यूबर ने दावा किया कि हरियाणा के लोग भले ही ऊंची आवाज में बात करें या दिखावा करें, लेकिन लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी हरकत नहीं करते, लेकिन वायरल बयान से कैसे बढ़ा विवाद गौर कीजिए। हर्ष छिकारा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि जिस महिला को लेकर विवाद हुआ, उसकी मां ने बाद में बयान दिया कि लड़की के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई थी, हालांकि महिला ने छेड़छाड़ को लेकर साफ तौर कोई मनाही नहीं की, लेकिन हर्ष छिकारा ने कहा कि हरियाणा के लोग भले ही शोर-शराबा करें, बहस कर लें या दिखावे के लिए अलग-अलग हरकतें करते नजर आएं, लेकिन किसी छोटी बच्ची के साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। उसने आरोप लगाया कि ऋषिकेश में हरियाणा से गए दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा और उनकी नई कार को भी नुकसान पहुंचाया। हर्ष छिकारा ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी हरिद्वार के हर की पैड़ी पर हरियाणा के युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उसके मुताबिक, सिर्फ तेज आवाज में बहस हो रही थी, तभी भीड़ इकट्ठा हो गई और युवकों पर हमला कर दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के बयान का हवाला देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है।

दोस्तो 21 मई को Rishikesh के काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला और हरियाणा से आए कुछ युवकों के बीच कथित गलतफहमी हो गई थी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। दोस्तो अबयह मामला अब सोशल मीडिया पर दो राज्यों के लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। कुछ लोग पर्यटकों के साथ हुई हिंसा की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स स्थानीय लोगों के व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि कानून अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में सही नहीं है। दोस्तो Haridwar और Rishikesh देश के सबसे बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में गिने जाते हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की होती है। ऐसे मामलों से पर्यटन उद्योग और राज्यों के बीच सामाजिक संबंधों पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। लेकिन इस बात पर कोई क्य़ों नहीं सवाल कर रह है कि ये पहला मामला तो है नहीं जहां हरियाणा से देवभूमि पहुंचने वाले कैसे हुदंग मचाते हैं। कैसे शराब के नशे में बवाल करते हैं, क्यों ये पहली तस्वीर नहीं है, आप क्या कहेंगे इस पूरे मामले पर अपनी राय जरुर दीजिएगा। वैसे हरियाणा के युवायों की उत्तराखंड में हरकते में मै आपको आगे अपने दूसरे वीडियो में जरूर दिखाउंगा।