तेल के खेल में उलझी आम जनता! | Uttarakhand News | Petrol Diesel Price | Mehangai

Spread the love

दोस्तो क्या देश पर अपने उत्तराखंड पर कोई नया संकट मंडरा रहा है, क्या आने वाले दिनों में आपकी रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ने वाला है? क्या अब बाजार जाकर रोजमर्रा का सामान खरीदने से पहले आपको सौ बार सोचना पड़ेगा? इस सारे सवालों का जवाब है हां, क्योंकि आपकी जेब पड़ने जा रही भारी मार, इस बात का संकेत दे रही है, क्योंकि पेट्रोल, डीजल और CNG की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। तेल के दाम बढ़े, अब असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा, क्यों ये कहा जाने लगा है कि सब्जियों से लेकर दूध, राशन और हर जरूरी सामान की कीमत पर इसका सीधा असर पड़ने जा रहा है। दोस्तो ये आपको और ज्यादा सावधान करने वाली खबर है क्योंकि हालात क्या वाकई बेहद खराब होने जा रहे हैं। आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम?और कैसे तेल के इस खेल में पिस रही है आम जनता? दोस्तो हो जाइए सावधान! क्योंकि आने वाले दिनों में महंगाई आपकी जेब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला कर सकती है। क्या अब घर चलाना और मुश्किल होने वाला है? क्योंकि पेट्रोल, डीजल और CNG की लगातार बढ़ती कीमतों ने सिर्फ तेल का दाम नहीं बढ़ाय, बल्कि आने वाले बड़े आर्थिक संकट की घंटी भी बजा दी है। दोस्तो सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। देहरादून में पेट्रोल 97 रुपये 85 पैसे प्रति लीटर पहुंच चुका है, जबकि डीजल 93 रुपये 18 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। और बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। CNG भी अब 97 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानि दोस्तो अब सफर करना भी महंगा और जिंदगी चलाना भी महंगा। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर आम आदमी जाए तो जाए कहां?

दोस्तो पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। यानी हर दिन आपकी जेब से थोड़ा-थोड़ा पैसा और निकाला जा रहा है, लेकिन असली खतरा सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं है। असली खतरा अब उस महंगाई का है, जो धीरे-धीरे आपकी रसोई तक पहुंचने वाली है। दोस्तो थोड़ा इसको इस तरकी से समझिए, डीजल महंगा होने का मतलब है। ट्रकों का किराया बढ़ेग, बसों का खर्च बढ़ेगा, माल ढुलाई महंगी होगी, सब्जियां महंगी होंगी, दूध महंगा होगा, फल, राशन और रोजमर्रा का हर सामान महंगा हो सकता है। दोस्तो अब असर सिर्फ गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ेगा, बल्कि हर उस परिवार पर पड़ेगा जो पहले से बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारी और रोज कमाकर घर चलाने वाले परिवार—सबकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, लेकिन दोस्तो आखिर क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम? और क्यों हर बार इसकी कीमत आम आदमी ही चुकाता है? दोस्तो जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। अगर यही स्थिति आगे भी जारी रही, तो देश में पेट्रोल और डीजल और महंगे हो सकते हैं। दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं हमारी पूरी अर्थव्यवस्था का पहिया ईंधन पर चलता है, जैसे खेत से मंडी तक सब्जियां पहुंचानी हों, फैक्ट्री से बाजार तक सामान भेजना हो, या फिर शहरों में रोजमर्रा की सप्लाई बनाए रखनी हो। हर जगह तेल चाहिए और जैसे-जैसे तेल महंगा होता है। वैसे-वैसे हर चीज की कीमत बढ़ने लगती है, यानी अब जो संकट सामने दिखाई दे रहा है, वो सिर्फ पेट्रोल-डीजल का नहीं, बल्कि आने वाली बड़ी महंगाई का संकेत है।

दोस्तो सोचिए, अगर पेट्रोल 100 रुपये पार करता है। डीजल और महंगा होता है, तो क्या आम आदमी का बजट संभालना संभव रह जाएगा? वैसे भी दोस्तो बढती महंगाई के अलावा आपके सामने पहले से कई चुनोंतियां होगी, जैसे पहले ही स्कूल फीस, बिजली बिल, किराया, दवाइयां और राशन ने लोगों की कमर तोड़ रखी है और अब ईंधन की बढ़ती कीमतें उस आग में घी डालने का काम कर रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता उन परिवारों को है जो सीमित आय में घर चला रहे हैं। क्योंकि जब तेल महंगा होता है, तो सिर्फ गाड़ी नहीं रुकती, बल्कि आम आदमी के सपने रुकने लगते हैं।अब लोग गैरजरूरी खर्च रोक रहे हैं, घूमना कम कर रहे हैं। वाहन कम निकाल रहे हैं और कई परिवार तो अब खर्चों की नई लिस्ट बनाकर जिंदगी चला रहे हैं।लेकिन सवाल यही है— क्या आने वाले दिनों में महंगाई और डराएगी?क्या सरकार के पास राहत का कोई रोडमैप है?और क्या आम आदमी को अभी से मुश्किल दिनों के लिए तैयार हो जाना चाहिए?क्योंकि दोस्तो जिस रफ्तार से तेल के दाम बढ़ रहे हैं। उसने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिन आर्थिक रूप से आसान नहीं होने वाले फिलहाल दोस्तो देशभर में लोग बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और हर किसी की नजर अब अगले तेल मूल्य पर टिकी हुई है क्योंकि अब सिर्फ पेट्रोल नहीं बढ़ रहा, बल्कि हर गुजरते दिन के साथ आम आदमी की चिंता भी बढ़ रही है।सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। देहरादून में पेट्रोल 97.85 रुपये और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं सीएनजी भी तीन रुपये महंगी हो गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।