टिहरी जनपद में भद्रकाली तिराहे के पास माचिस फैक्ट्री तिराहे पर मिट्टी से भरा एक डंपर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक और नीचे झोपड़ी में सो रही एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Tehri Dumper Accident वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर तत्काल रेस्क्यू करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार निवासी और महिला कौशल्या ( उम्र 42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि झोपड़ी के आसपास करीब एक दर्जन लोग सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players