रुड़की की अनाज मंडी बीटीगंज स्थित एक गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की दो दमकल गाड़ियां अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचीं और जोखिमपूर्ण कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।