हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्ष भिड़ गए। होली के जश्न के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में पहले कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और अचानक लाठी-डंडे लिए हुए लोग आपस में भीड़ गए जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। यह घटना गांव में ही छत पर बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players