हरिद्वार में दिखा खौफ का मंजर! | Haridwar | Uttarakhand News | Vijay Tyagi Gangster

Spread the love

जी हां दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड में बेखौफ गुंडागर्दी, मारपीट, अपहरण और सनसनी से दहला हरिद्वार! दिनदहाड़े युवक को घसीटा, पीटा और अगवा किया गया। CCTV में कैद इस खौफनाक वारदात ने सबको चौंका दिया। क्या आरोपी पकड़े जाएंगे या पुलिस के लिए बनेगी बड़ी चुनौती?  पिरान कलियर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी युवक से मारपीट कर अपहरण, CCTV में कैद खौफनाक वारदात, खौफ की वो तस्वीर भी दिखाउंगा और पूरी खबर भी बताउंगा। कैसे पिरान कलियर में दिनदहाड़े कानून की उड़ी धज्जियां कैसे  युवक से हुई बेरहमी, अपहरण की कोशिश और दबंगों का तांडव ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। दोस्तो  हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह भी बताती है कि कुछ दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं। खुलेआम एक युवक को पीटना, जबरन कार में डालकर ले जाना और फिर भीड़भाड़ वाले इलाके में गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर मारपीट करना—यह पूरी वारदात कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करती है। जानकारी के मुताबिक, जवाईखेड़ा गांव निवासी रज्जाक रोज़ की तरह सुबह अपने घर से रेहड़ी लेकर काम पर जा रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। रास्ते में पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गाली-गलौच के साथ लात-घूंसे और डंडे बरसाए गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्तो मारपीट के बाद आरोपियों ने रज्जाक को जबरन दिल्ली नंबर की एक कार में डाल लिया।

आरोप है कि यह पूरी तरह से योजनाबद्ध अपहरण की कोशिश थी। कार के अंदर भी युवक के साथ मारपीट जारी रही। आसपास मौजूद लोग खौफ के कारण कुछ नहीं कर सके और दबंग उसे लेकर फरार होने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसे दरगाह अब्दाल शाह की ओर स्थित एक कॉलोनी चौक ले जा रहे थे। इसी दौरान जब कार की रफ्तार कुछ कम हुई, तो रज्जाक ने साहस दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में वह किसी तरह जान बचाकर पास के एक गेस्ट हाउस में घुस गया, लेकिन दबंगों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई दोस्तो आरोप है कि दबंग युवक का पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के अंदर तक घुस आए और वहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गेस्ट हाउस के अंदर चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद युवक को ठेले पर डालकर जबरन अपने घर की ओर ले जाने लगे। दोस्तो इस पूरी घटना का सबसे अहम सबूत गेस्ट हाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी युवक को पीटते हुए ठेले पर ले जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। दोस्तो घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनमें जुम्मन पुत्र बिलाल, शहजाद पुत्र बिलाल, बिलाल, गुलाम साबिर पुत्र बिलाल, रजब पुत्र बिलाल, सिकंदर पुत्र बिलाल निवासी पिरान कलियर, जुबैर पुत्र खुर्शीद, जुनैद पुत्र खुर्शीद निवासी महमूदपुर और शहनजर निवासी मंगलौर शामिल हैं। दोस्तो पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने पिरान कलियर समेत पूरे हरिद्वार जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे दबंगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस करता रहेगा। पीड़ित परिवार को अब पुलिस और प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। परिवार की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।