रुद्रप्रयाग के केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन खाई में गिर गया। Devotees Vehicle Fell Into Ditch जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में एसडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर घायल चालक का रेस्क्यू किया। इसके बाद उपचार के लिए चालक को 108 के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह टेंपो ट्रैवलर यात्रियों को सोनप्रयाग छोड़कर आ रहा था। तभी केदारनाथ हाईवे के फाटा डोलिया देवी मंदिर के पास 90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने रोप की मदद से 90 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन चालक का रेस्क्यू किया। घायल चालक को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। घायल वाहन चालक की पहचान वीर सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players