पहाड़ों पर जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ है। इन्हीं चुनौतियों के बीच उत्तराखंड के लोग जीवन जीते हैं। मगर दुर्भाग्य से कभी-कभी यह चुनौतियां जानलेवा साबित होती हैं। Pithoragarh Woman Dies पिथौरागढ़ से भी एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के बंगापानी में घास काटने गई एक महिला गिर गई। आनन-फानन में लोग उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बंगापानी तहसील के ग्राम सभा सेरा-शिलिंग के तोक शिलिंग निवासी 35 वर्षीय मीना देवी की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मीना देवी पशुओं के लिए चारा लाने नजदीक के जंगल में गई थी। जब काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने ढूंढ़ खोज की और उसका शव गहरी खाई में मिला। स्थानीय लोग महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मीना की मौत से उनके दो बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मीना देवी के तीनों बच्चे अब अनाथ हो गए हैं, सरकार उनकी शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था करें।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players