चमोली पुल पर युवक ने उठाया बड़ा कदम! पुलिस की सतर्कता से टला हादसा | Uttarakhand News

Spread the love

चमोली जिले में पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई, जो चमोली पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था। घटना रविवार शाम की है, जब एक युवक घरेलू विवाद के चलते अत्यधिक मानसिक तनाव में था और आत्मघाती कदम उठाने के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। उसी दौरान वहां से गुजर रही कोतवाली चमोली की गश्ती टीम की नजर युवक पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) विजय प्रकाश, कांस्टेबल मुकेश सैलानी और पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती ने सूझबूझ दिखाई और युवक को पीछे से पकड़कर सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुल से सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद पुलिस टीम युवक को कोतवाली लेकर आई, जहां उसकी उचित काउंसलिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने उसे जीवन का महत्व समझाया और भविष्य में ऐसा आत्मघाती कदम न उठाने की समझाइश दी। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को कोतवाली बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।