पथरी पथराव कांड में एक्शन, 9 हिरासत में, ड्रोन से छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटवाए | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई गांव में शांति भंग करने और आपस में मारपीट करने के आरोप में की गई है। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन कैमरे की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव की छतों पर रखे ईंट पत्थरों का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनका चालान किया। छतों पर रखे ईंट पत्थर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और बड़ी घटना को घटित होने से पहले ही रोक दिया।