दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला इलाके में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पास में खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। Truck Hits Vehicles In Dehradun ट्रक इतनी तेज था कि टक्कर के बाद करीब 100 मीटर आगे साइन बोर्ड तोड़ता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। यहां कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और पास के प्रतिष्ठानों की दीवारें भी टूट गईं। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया था। जिसे अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर सामान्य कर दिया गया। हादसा गुरुवार शाम सात बजे हुआ। एक मालवाक ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला में ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक एमडीडीए के साइन बोर्ड को टक्क्र मारी जोकि टूटकर सड़क पर गिर गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक, एक आटो व दो स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस् हो गए। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई वाहन चालक नहीं आया।