उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है और इस बार हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज से लेकर 21 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आसमान से बरसने वाली यह आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। जी हां दोस्तो थोड़ा सावधान रहे आने वाली है आसमानी आफत। कहीं तेज हवाएं तो कहीं भारी बारिश, ऐसे में प्रशासन से लेकर आम जनता तक सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आखिर किन-किन जिलों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, दोस्तो त्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग भी पल-पल हर हलचल पर नजर बनाए हुए है। इस बीच एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम बदलने जा रहा है। जी हां नौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौस करवट चुका है। 3 जिलों, जबकि 17 अप्रैल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी से मौसम बदलेगा। उत्तरकाश, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
दोस्तो मौसम विभाग ने 17 से लेकर 21 अप्रैल तक की मौसम अपडेट दी हैं। जिसमें दोस्तो ये बताया गया है कि 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 5 जिलों में बारिश बर्फबारी होगी। 17 अप्रैल को उत्तरकाश, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ये सिलसिला 21 अप्रैल तक चलता रहेगा। फिलहाल मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के कई इलाकों में धूप खिली है। अनुमान है कि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अपील है कि बारिश के दौरन पहाड़ों में संभलकर ही वाहन चलाएं। दोस्तो मौसम फिर से भयानक रूप दिखाने को आतुर है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में मौसम साफ होने से चटख धूप खिल रही है। दिन में गर्मी सताने लगी है। लोग पंखे, एसी और कूलर का प्रयोग कर गर्मी से राहत पाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना होने से पयर्टकों की भीड़ उमड़ी हुई है। पहाड़ में सुबह, शाम और रात के वक्त अब भी ठंड बरकरार है। इधर, आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ भू-मध्य सागर और उसके आसपास के निचले और ऊपरी क्षोभमंडीलय स्तर के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिख रहा है। इसके असर से आज रात से अगले 21 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 से 19 अप्रैल तक उक्त पांच जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राज्य में चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज से 21 अप्रैल तक बर्फबारी भी हो सकती है।
इधर दोस्तो त्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि आज तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले दिनों झमाझम बारिश हुई थी। उस बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृति जलस्रोत रिचार्ज हुए हैं। साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी थमी है। आगे गर्मी पड़ने पर राज्य मे पेयजल किल्लत हो सकती है। साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने की संभावना है। वनाग्नि पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से तैयारियां चल रही हैं,,उत्तराखंड में मौसम का यह बदलता मिजाज एक बार फिर चुनौती लेकर आ रहा है। जहां एक ओर बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज आंधी, बिजली और खराब मौसम लोगों की परेशानियां भी बढ़ा सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है? और क्या लोग खुद भी मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहेंगे?फिलहाल मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं—आने वाले कुछ दिन संभलकर रहने के हैं। ऐसे में जरूरी है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद ली जाए।