चारधाम यात्रा के टूटे सारे रिकॉर्ड, 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

इस साल चारधाम यात्रा ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक किये हैं। इस साल चारधाम यात्रा में 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

Share

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। Chardham Yatra 2023 इस वर्ष की यात्रा ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले सालों की तुलना में इस साल करीब 10 लाख अधिक श्रद्धालु चारधाम धाम में दर्शन करने पहुंचे। इस साल 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम में मत्था टेका। जिसमें केदारनाथ धाम में 19 लाख 55 हज़ार 415, बदरीनाथ धाम में 18 लाख 36 हज़ार 519, गंगोत्री धाम में 9 लाख 04 हजार 869, यमुनोत्री धाम में 7 लाख 35 हज़ार 040 औऱ हेमकुंड साहिब में 1 लाख 77 हज़ार 463 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में इस साल 245 श्रद्धालुओं की मौत हुई। चारधाम यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में वीआईपी पहुंचे।

31 अक्टूबर तक 51,696 वीआईपी ने चारधाम के दर्शन किये। जिसमें केदारनाथ धाम में 15,612 वीआईपी पहुंचे। बदरीनाथ में इनकी संख्या 36,084 रही।वीआईपी दर्शन से बीकेटीसी को एक करोड़ 55 लाख 08 हजार 800 रुपए की कमाई हुई। प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। इस पर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सही साबित हुई है। वर्ष 2022 में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है। 2021 में 5.29 लाख और 2020 में मात्र 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा में आए थे।