अल्मोड़ा को मिलेगी पहली टनल! जाम से मिलेगी बड़ी राहत | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में सड़कों के जाल को और मजबूत करने और सफर को सुगम बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अपने गृह नगर अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एक बेहद बड़ी घोषणा की है। अल्मोड़ा शहर को जल्द ही अपनी पहली टनल यानी सुरंग की सौगात मिलने जा रही है। शहर की सबसे बड़ी समस्या यातायात और जाम से निजात दिलाने के लिए धारानौला-पांडेखोला टनल निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। आइए देखते हैं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा इन दिनों अपने गृह नगर अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल, दोनों ही क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक आधार पर विकसित किया जा रहा है। पहाड़ में ऑल वेदर और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सड़कों की डीपीआर तैयार कर ली गई है और जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। अल्मोड़ा शहर का ट्रैफिक और धारानौला-पांडेखोला क्षेत्र लेकिन इस दौरे की सबसे बड़ी खबर अल्मोड़ा शहर के लिए रही। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने मास्टरप्लान तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि धारानौला से पांडेखोला के बीच एक आधुनिक टनल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर का काम आखिरी चरणों में है। रिपोर्ट को हरी झंडी मिलते ही अल्मोड़ा की पहली टनल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।”राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लगातार उत्तराखंड में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए काम कर रहे हैं जल्द ही अल्मोड़ा में पहला टनल अस्तित्व में आएगा। धारानौला-पांडेखोला टनल बनने से न सिर्फ अल्मोड़ा शहर का ट्रैफिक सुधरेगा, बल्कि कुमाऊं के अन्य जिलों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा। देखना होगा कि इस बड़ी घोषणा के बाद धरातल पर काम कितनी जल्दी शुरू होता है।