जी हां दोस्तो देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर के नए आरोप, देहरादून से अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर का एक और बड़ा बयान! कभी सुरेश राठौर को खुली चेतावनी, तो कभी धामी सरकार को लेकर साजिश का दावा! आखिर उर्मिला सनावर किन लोगों पर लगा रही हैं गंभीर आरोप? नार्को टेस्ट की मांग के पीछे क्या है पूरा मामला? और क्या इन दावों से उत्तराखंड की सियासत में नया तूफान उठने वाला है? वो हड़कंप मचाने वाला बयान और पूरी खबर बताउंतागा आपको गौर कीजिएगा। दोस्तो उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में हर बीतते मिनट के साथ ऐसे राज सामने आ रहे हैं जो पूरी सत्ता को हिला कर रख देंगे। देहरादून की सीबीआई अदालत में पेश होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है! उर्मिला ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए उनकी याददाश्त ठीक करने की चेतावनी दी है। यही नहीं, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ही सरकार के भीतर चल रही तख्तापलट की बड़ी साजिश से आगाह किया है! क्या है पूरा मामला और उर्मिला ने अपने नए बयान में क्या-क्या तहलका मचाया है? ये तो वक्त बताएगा लेकिन दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी चेहरों को बेनकाब करने के लिए उर्मिला सनावर पूरी तरह से आक्रामक हो चुकी हैं। देहरादून कोर्ट परिसर के बाहर उन्होंने उन लोगों पर सीधा प्रहार किया जो अब तक इस मामले में अनजान बनने का नाटक कर रहे थे। उर्मिला ने साफ किया कि वायरल ऑडियो के सबूतों को पूरी तरह से मिटाने की साजिश रची गई थी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को खुली चेतावनी दे डाली, जिन्होंने उर्मिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया था। इतनी ही नहीं दोस्तो सुरेश राठौर पर बरसने के बाद उर्मिला सनावर का गुस्सा सिस्टम और जांच एजेंसियों पर भी फूटा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता केस की सीबीआई जांच को रोकने की कोशिश करने वाले नेताओं को क्लीन चिट मिलने से पहले ही बड़े पदों से नवाज दिया गया।
उर्मिला ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लेते हुए कहा कि जनता और सिक्किम के लोग भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और देवभूमि के साथ हो रहे इस खिलवाड़ का न्याय धारी देवी खुद करेंगी। दोस्तो सुना आपने ये वो नये खुलासे हैं जो आने वाले वक्त में सियासत के साथ ही कोर्ट और सीबीआई को हिलाने वाले हैं। आगे देखिए दोस्तो उर्मिला सनावर ने इसके बाद सबसे बड़ा राजनीतिक धमाका करते हुए सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सचेत किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष तो अंकिता भंडारी केस पर मुद्दा उठा ही रहा है, लेकिन खुद धामी सरकार के भीतर बैठे कई रसूखदार और सत्ताधारी लोग इस सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं! उर्मिला ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए दावा किया कि जब दिसंबर में सरकार पर संकट था तब सीएम उनसे फोन पर बात कर रहे थे, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द मिलकर सरकार के अंदर छिपे गद्दारों की गुप्त जानकारी लेनी चाहिए। दोस्तो उर्मिला सनावर के इन ताबड़तोड़ बयानों और नार्को टेस्ट के दौरान सरकार के खिलाफ रची जा रही साजिशों वाले सवाल पूछने की मांग ने उत्तराखंड की पूरी सियासत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि 26 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में इस केस और सरकार के भीतर मचे इस घमासान पर क्या नया मोड़ आता है, तो दोस्तो उर्मिला सनावर के इस नए बयान ने यह साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अब सिर्फ अंकिता भंडारी हत्याकांड तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह उत्तराखंड की सत्ता को पलटने की एक बहुत बड़ी अंदरूनी साजिश का रूप ले चुकी है। उर्मिला ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री धामी के सामने अपनों की गद्दारी का दावा ठोक दिया है और नार्को टेस्ट में इन चेहरों को बेनकाब करने की चुनौती दी है। अब गेंद पूरी तरह से मुख्यमंत्री और जांच एजेंसियों के पाले में है कि वे इन गंभीर आरोपों पर क्या एक्शन लेते हैं।